रिपोर्ट – मिथुन कुमार!
नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थानां क्षेत्र के गंगा बीघा पुल के पास बाइक और ई रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार 3 किशोर की मौत हो गई। तीनो किशोर एक ही परिवार के बताए जा रहे है। मृतक में तेल्हाड़ा थानां क्षेत्र के कोठरी गांव निवासी अंकुश कुमार, सन्नी कुमार और तन्नू कुमार शामिल है। परिवार के लोगो ने बताया तीनो किशोर एक ही परिवार के है तीनो बाइक पर सवार होकर तेल्हाड़ा बाजार जारहा था उसी दौरान गंगा बीघा पुलपर ई रिक्शा और बाइक में टक्कर हुई जिससे बाइक सवार एक किशोर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई ,दो किशोर को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया जहाँ जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।




