रिपोर्ट – प्रिंस कुमार!
कटिहार रेलवे स्टेशन पर उस समय अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया, जब मद्य निषेध परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों की भारी भीड़ के कारण स्टेशन पर हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस तथा परीक्षार्थियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
परीक्षा खत्म होने के बाद अचानक स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे व्यवस्था चरमरा गई।
माहौल को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद दोनों तरफ से तीखी झड़प हुई और लाठी-डंडे चले।
इस हंगामे और भगदड़ जैसी स्थिति के कारण स्टेशन पर मौजूद आम यात्रियों में भी काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। वहीं रेल डीएसपी ए के अकेला ने बताया की
माइकिंग करके लोगों को कन्विंस कर रहे हैं, और कन्विंस करके जहाँ स्पेस बनता है उनको भेजा जा रहा है। और अभी दो स्पेशल ट्रेनें भी हैं, उसके अतिरिक्त और गाड़ियाँ हैं उनसे भेजा जाएगा। और कुछ बाहर से भी विद्यार्थी जो हैं प्रथम पाली का… यहाँ जंक्शन है तो अररिया, पूर्णिया के भी छात्रों की भीड़ है, भीड़ थोड़ा ज़्यादा है लेकिन कंट्रोल्ड है।




