बेगूसराय- बहन की थी शादी, भाई की सड़क हादसे में मौत से पसरा मातम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जहाँ एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वही उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात ट्रक की ठोकर से हुए इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जम कर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है की 24 जून को युवक के मोसेरी बहन की होने वाली थी इसी सिलसिले मे युवक अपने दोस्त के साथ दिल्ली से आये कपड़ा को लाने गया था। तभी लाखो थाना क्षेत्र के एन एच 31 स्थित पुरानी लाखो थाना के पास अज्ञात ट्रक नें ठोकर मार दी।
मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव, वार्ड संख्या 12 निवासी संजीव महतो के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरे घायल युवक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, 24 जून को प्रिंस कुमार की मौसेरी बहन की शादी थी। शादी के लिए दिल्ली से कपड़े आए थे, जिन्हें वह बरौनी से लेकर राहतपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और प्रशासन से मुआवजे तथा दोषी वाहन की पहचान कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
बाइट – स्थानीय

Join us on: