:- रवि शंकर अमित!
पटना के सुप्रसिद्ध अस्पताल जयप्रभा मेदांता की पहुंच अब ग्रामीण क्षेत्रों तक भी होती जा रही है, दरअसल बुधवार को पटना जिले के मोकामा प्रखंड स्थित दरियापुर पंचायत में जयप्रभा मेदांता ने एक शिविर लगाकर लोगों का मुफ्त इलाज ही नहीं किया बल्कि कई प्रकार के महंगे जांच को भी निशुल्क किया, सिर्फ गंभीर रोगियों को ही मेदांता अस्पताल पटना जाने की सलाह दी गई, इस दौरान स्थानीय लोगों ने काफी लाभ उठाया, जयप्रभा मेदांता की काबिल चिकित्सक डॉक्टर प्रिया ने लोगों का इलाज किया और दवाइयां भी निशुल्क प्रिसक्राइब की, उन्होंने बताया कि हम अस्पताल के निर्देशानुसार विभिन्न पंचायत में ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर निशुल्क सेवा देते रहते हैं, और आगे भी देते रहेंगे ताकि लोग चिकित्सा का निशुल्क लाभ ले सकें!
इस दौरान जयप्रभा मेदांता की ओर से ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट, ईसीजी इत्यादि प्रकार के कई जांच निशुल्क किए गए, निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी वेलस्पन लिमिटेड की CSR संगठन वेलस्पन फाउंडेशन द्वारा जयप्रभा मेदांता से अनुरोध किया गया था कि वह ग्रामीण क्षेत्र में आकर अपनी सेवाएं दें,जिसके बाद जयप्रभा मेदांता ने बुधवार को दरियापुर में शिविर लगाकर सैकड़ो लोगों का निशुल्क इलाज किया!
बाइट – डॉ. प्रिया,(चिकित्स्क, जयप्रभा मेदांता )




