जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां उठी अर्थी प्रेमी के द्वारा वीडियो वायरल एवं जिद ने ली जान!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. महज 20 वर्ष की एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.परिजनों के मुताबिक सोशल मीडिया पर निजी वीडियो वायरल होने के बाद वह गहरे सदमे में थी. जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है.जानकारी के अनुसार युवती की मुलाकात एक युवक से रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में हुई थी. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और दोनों लगातार संपर्क में रहने लगे.
प्रेम संबंध के दौरान प्रेमी वीडियो भी बनाया और ब्लैकमेल करने का धमकी देने लगा
परिजनों का आरोप है कि प्रेम संबंध के दौरान युवक ने युवती का कुछ निजी वीडियो बना लिया था. इसी बीच परिवार वालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी. बताया जाता है कि यह बात युवक को नागवार गुजरी और वह युवती से ही शादी करने की जिद पर अड़ गया.युवती के परिजनों और युवक के बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था. मामला हुलासगंज थाना तक पहुंचा. उस समय युवक से बॉन्ड भरवाकर उसे छोड़ दिया गया था. परिवार को उम्मीद थी कि मामला यहीं समाप्त हो जाएगा और युवती की शादी शांतिपूर्वक संपन्न हो जाएगा
लेकिन युवक ने कथित तौर पर युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो फैलते ही युवती गहरे मानसिक तनाव में चली गई. शादी टूटने और समाज में बदनामी के डर ने उसे अंदर तक तोड़ दिया. परिजनों के अनुसार इसी सदमे में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.पुलिस जांच में जुटी हुई है
हुलासगंज थाना पुलिस युवती के परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले में प्रेमी दोषी पाया जाएगा तो किसी भी कीमत पर उसे गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Join us on:

और पढ़ें