स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या,घर लौटने के दौरान में बाइक सवार अपराधी ने दिया अंजाम, भारी आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिहार/ मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ होकर पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।जिले के सदर थाना क्षेत्र कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के सुस्ता माधोपुर चौक पर एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक की पहचान माधोपुर निवासी 50 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है।वही इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके के व्यापारियों में और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक कुमार सुस्ता माधोपुर चौक के समीप अपनी आभूषण की दुकान चलाते हैं थे आज सोमवार की देर शाम घर लौट रहे थे इसी दौरान में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की बदमाशों द्वारा चलाई गई दो गोलियां दीपक कुमार के शरीर में जा लगी जिससे वह लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़े। वही पर गोली चलने की आवाज से चौक पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज हेतु निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन कर लोग आक्रोशित हो गए और हत्या को लेकर के ही पुलिस के खिलाफ में विरोध और प्रदर्शन तेज हो गया।स्वर्ण व्यवसायी की दिनदहाड़े हुई इस हत्या से स्थानीय स्वर्णकारों और दुकानदारों में गहरा रोष है।हत्या के बाद से व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बेअसर साबित हो रही है, जिससे अपराधी लगातार उनके वर्ग को निशाना बना रहे हैं।

पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया है कि देर शाम की एक व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई।बाइक सवार अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है फरार हुए अपराधी की पहचान के लिए सुस्ता माधोपुर चौक और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट का विरोध करने या किसी पुरानी रंजिश का लग रहा है।पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है

Join us on: