बेगूसराय- घर में जा घुसा बेलगाम ट्रक, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!


बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक घर में घुस गया। जिससे एक 7 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गया और साथ ही साथ घर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद गुसाई लोगों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया और साथ ही साथ सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। यह पूरा मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव की है। मृतक मासूम बच्चे की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव के रहने वाले सुधीर यादव का पुत्र अंकेश राज के रूप में की गई है। जबकि घायल महिला की पहचान सुधीर यादव की मां चुना देवी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि सभी लोग अपने घर में सो रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक के चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की घटनास्थल पड़ी मौत हो गई। जबकि दादी चुना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि हादसा इतना जबरदस्त था कि घर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और घर में उन लोग भाग कर किसी तरह अपना जान बचाई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। वहीं घटना से नाराज लोगों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की और साथ ही साथ सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा कर रहा है घटना सूचना मिलते ही छौड़ाही थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं।
बाइट – स्थानीय

Join us on: