रिपोर्ट :- संतोष चौहान
सुपौल :- जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर पेट्रोल पंप से पक्षिम रविवार को बकरी चराने गई 9 साल की बच्ची पानी भरे गड्ढे में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन जब तक खोजते हुए पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के पश्चात गांव में मातमी का माहौल हो गया। ज्ञात हो कि पीपरा थाना क्षेत्र के ठाडी भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर- 05 निवासी शंकर पासवान की बेटी सिवानी कुमारी दोपहर तीन बजे घर से बकरियां लेकर निकली थी। चार बजे किसी ने फोन पर जानकारी दी। गांव से 500 मीटर दूर सड़क किनारे बालू निकालने से बने 15 फीट गहरे गड्ढे में सिवानी का शव मिला। बारिश का पानी भरने से गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं रहा होगा। ग्रामीणों ने मिलकर शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा दिया। मृतका के पिता शंकर ने बताया कि तीन बहनों में सबसे बड़ी बहन थी सिवानी। पढ़ने में बहुत तेज थी। बालू माफिया ने बालू निकाल कर गड्ढा छोड़ दिया। कोई घेराबंदी नहीं की। उसी के चलते मेरी बेटी की जान चली गई। घटना के बाद मां मंजू देवी बेसुध है। ग्रामीणों का आरोप है कि बालू माफिया ने अवैध रूप से बालू निकालकर गड्ढा खुला छोड़ दिया जिससे गड्ढे में बारिश का पानी भड़ गया। पहले भी एक बच्ची डूब चुकी है। पीपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया की गड्ढे के पानी में बच्ची की डूबने से मौत हो गई है, पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



