आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा। भोजपुर जिले के कारीसाथ स्थित बाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में बनने वाले इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क का शिलान्यास 15 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। करीब 31 करोड़ 20 लाख 92 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के समीप बने हेलीपैड पर उतरेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और एसपी राज लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि एक्वा पार्क के निर्माण से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।



