एनटीपीसी बाढ़ में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 के अंतर्गत अनुमंडलाधिकारी का प्रेरक संवाद!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

एनटीपीसी बाढ़ द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 के अंतर्गत सुश्री गरिमा लोहिया, आईएएस, अनुमंडलाधिकारी, बाढ़ ने प्रतिभागी बालिकाओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, अपने अनुभव साझा किए तथा योग एवं जूडो-कराटे का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अनुमंडलाधिकारी ने बालिकाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए तथा जीवन में निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बालिकाओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित कलाकृतियों एवं पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की तथा प्रतिभागी बालिकाओं को पुस्तकें भी भेंट कीं।

कार्यक्रम में श्री प्रशांत कुमार सामल, प्रमुख (मानव संसाधन), एनटीपीसी बाढ़, अन्य अधिकारीगण, मंदाकिनी क्लब की सदस्याएँ एवं अभियान से जुड़े प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

विदित हो कि एनटीपीसी बाढ़ द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का आयोजन 24 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की चयनित बालिकाओं को शैक्षणिक, व्यक्तित्व विकास, जीवन-कौशल, स्वास्थ्य एवं नेतृत्व विकास संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

Join us on: