पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत आयोजित लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों द्वारा सुनियोजित आपराधिक षड़यंत्र के माध्यम से अनियमितता एवं प्रतिरूपण (Impersonation) कर परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का प्रयास किया गया।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन में फिंगरप्रिंट संबंधी विसंगतियां पाए जाने पर मामले की गहन जांच की गई।

जांच के उपरांत इस संबंध में सचिवालय थाना में 563 अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

अभियुक्तों के विभिन्न जिलों से संबंधित होने के कारण विशेष छापामारी टीम का गठन कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अरवल एवं मुंगेर जिले से कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

अब तक कुल 88 अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा चुकी है।

पटना पुलिस द्वारा भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में डॉo अनु कुमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 सचिवालय पटना द्वारा दी गई बाइट…

Join us on: