आरा/आशुतोष पाण्डेय बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के समीप शनिवार की रात अनियंत्रित बाइक ने सड़क पार कर रहे मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान पीरो पीएचसी में उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के पीरो नगर वार्ड नंबर-6 निवासी स्व. ब्रह्मदेव प्रसाद के 52 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार है। इधर, मृतक की भाभी राधिका देवी ने बताया कि शनिवार की रात वह काम कर घर वापस लौट के क्रम में मिल्की गांव स्थित बाबा मॉल के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए पीरो पीएचसी लाया गया। सूचना पाकर परिजन भी पीरो अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व तीन बहन में सबसे छोटे थे। उन्हें दो पुत्री शारदा कुमारी, वीणा कुमारी एवं एक पुत्र प्रिंस कुमार है। उसकी पत्नी गीता देवी की मौत 10 वर्ष पूर्व हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के समीप शनिवार की रात अनियंत्रित बाइक ने सड़क पार कर रहे मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान पीरो पीएचसी में उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के पीरो नगर वार्ड नंबर-6 निवासी स्व. ब्रह्मदेव प्रसाद के 52 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार है। इधर, मृतक की भाभी राधिका देवी ने बताया कि शनिवार की रात वह काम कर घर वापस लौट के क्रम में मिल्की गांव स्थित बाबा मॉल के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए पीरो पीएचसी लाया गया। सूचना पाकर परिजन भी पीरो अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व तीन बहन में सबसे छोटे थे। उन्हें दो पुत्री शारदा कुमारी, वीणा कुमारी एवं एक पुत्र प्रिंस कुमार है। उसकी पत्नी गीता देवी की मौत 10 वर्ष पूर्व हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।




