पत्रकार से दुर्व्यवहार को लेकर आक्रोश, काली पट्टी बांध पत्रकारों ने किया काम!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

जिला स्तरीय बैठक मे आगामी कार्यक्रम पर किया गया विचार विमर्श

मधुबनी जिले के वरिष्ठ पत्रकार व जिले के प्रतिष्ठित व्यक्ति अजयधारी सिंह को कथित तौर पर बिना कारण नगर थाने में वेवजह घंटो बैठा कर रखे जाने के विरोध में रविवार दोपहर पत्रकारों का सामूहिक बैठक आयोजित किया गया। इस घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में रोश है और उन्होंने काली पट्टी बांधकर काम करना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, बिते 23 मई की शाम एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के वरिष्ठ पत्रकार अजयधारी सिंह को नगर थाना पर लगभग चार घंटे तक रखा गया था। इस दौरान उन्हें बुलाने का संतोषजनक कारण नहीं बताया गया और न ही किसी अधिकारी ने उनसे बात की केवल कहा गया जिलाधिकारी का ऑर्डर है। उन्हें रात करीब आठ बजे थाने से छोड़ा गया।

इस घटना के विरोध में रविवार दोपहर वरिष्ठ पत्रकार गांधी मिश्र गगन के नेतृत्व में अजयधारी सिंह के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले भर के दर्जनों प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और यूट्यूब चैनल के पत्रकारों ने हिस्सा लिया। मधुबनी पत्रकार संगठन के निर्णय के बाद शुक्रवार से ही पत्रकारों ने काली पट्टी लगाकर अपना कार्य निष्पादित कर रहे हैं।

पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन के साथ सकारात्मक बातचीत नहीं होती है, तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। इस मामले की जानकारी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह विभाग, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और प्रेस काउंसिल सहित सभी आला अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दी गई है।

बैठक में शामिल पत्रकारों ने कहा कि खबर की पुष्टि को लेकर कॉल करने पर वर्तमान जिलाधिकारी अमूमन पत्रकारों का फोन नहीं उठाते हैं। पत्रकारों ने बताया कि वे धरने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं, जिन्होंने सूचित किया है कि जिलाधिकारी छुट्टी पर हैं।

Join us on: