रेल यात्रियों से ठगी व जलसाजी के आरोप में पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

रेल यात्रियों से जालसाजी और ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार सिंह एवं जीआरपी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को एक रेल यात्री से करीब 10 हजार रुपये की ठगी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।
अनुसंधान के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर बड़हरा प्रखंड के महुली गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी और उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य युवक अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के तरीकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
आरपीएफ एवं जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी को दें।

Join us on: