पटना – सर्पदंश से चाचा भतीजी की मौत, परिवार में मचा कोहराम!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

दानापुर के सरारी में ब्लैक कोबरा ने पहले चाचा और फिर भतीजी की ले ली जान। जी हां घटना दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरारी की है जहां के रहने वाले दिलीप महतो की पुत्री आरती कुमारी को सांप ने काट लिया जहर इतना खतरनाक था कि इलाज के दौरान ही इसकी मौत हो गई। घटना बीते रात सरारी गांव का है जिसमें 12 वर्षीय छात्र आरती कुमारी की मौत हो गई है परिजनों ने बताया कि 2 दिन पहले मृतिका के चाचा मुन्ना महतो को भी कोबरा सांप ने काट लिया था। घर में ही कोबरा सांप छुपा हुआ था लोगों ने काफी खोज बिन किया लेकिन कोबरा सांप नहीं मिल पाया था जिसका नतीजा यह हुआ कि दूसरे दिन उसकी भतीजी की आरती को भी इसी कोबरा ने काट लिया और उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई घटना के बाद परिजनों ने और ग्रामीणों ने मिलकर सपेरे को बुलाया और फिर कोबरा को पकड़वाकर उसे यहां से उसी के साथ भेज दिया। गौरतलब है कि गर्मी के महीने में सांप और बिच्छू निकलना आम बात होता है ऐसे में रात में या दिन में आप निकल रहे हैं तो सावधानी से निकले नहीं तो आपके साथ भी यह घटना हो सकती है।

Join us on: