मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर कार्यक्रम में हुए शामिल।

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मोतीपुर प्रखंड के परसौनी नाथ पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोसाईंपुर, परिसर में आयोजित सहयोग शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किए। इस अवसर पर
जनता की समस्याओं और शिकायतों का समाधान, सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 12 विभागों का स्टॉल लगाया गया।

इस अवसर पर
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा 288.16 करोड़ की 109 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना,आयुष्मान समेत अन्य योजनाओं से लाभान्वितों को लाभ प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्व की भांति मुज़फ्फरपुर जिला से हवाई जहाज बहुत जल्द उड़ान भरेगा सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, मैं और केंद्रीय मंत्री जल्द मुजफ्फरपुर आकर इसका शिलान्यास करेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने यह भी कहा कि लगभग 22000 एकड़ जमीन में नया शहर बसाने का कार्य शुरू किया गया है जिसका नाम तिरहुत होगा

वही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि आगामी कुछ वर्षों में बहुत जल्द रैपिड ट्रेन की शुरुआत की जाएगी जो पटना से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी जो बहुत ही कम समय में पहुंच जाएगी

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने सहयोग शिविर में आए 10000 आवेदनों में 90% से अधिक का निष्पादन कर दिया, निष्पादन नहीं करने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की भी बात कही गई है।

वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रहार करते हुए कहा कि सरकारी बंगला हर हाल में खाली करना पड़ेगा।

बाइट: सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री,बिहार सरकार

Join us on: