सुपौल-सिमराही बाजार के ओम शांति भवन में भव्य स्नेह मिलन समारोह संपन्न!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार!

सुपौल (बिहार)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सिमराही बाजार स्थित ओम शांति भवन में अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षक विजय राज शर्मा सिग्देल के सम्मान में भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी बी.के. बबीता दीदी द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके पश्चात मधेपुरा क्षेत्र प्रभारी बी.के. रंजु दीदी ने सभी उपस्थितजनों को आध्यात्मिक आशीर्वचन एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में विजय राज शर्मा सिग्देल जी ने कहा कि आत्मिक जागृति, सकारात्मक चिंतन तथा ईश्वरीय मूल्यों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति सुख, शांति और सफलता से परिपूर्ण जीवन का अनुभव कर सकता है। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन, तनावमुक्त जीवन, व्यक्तित्व विकास तथा मूल्यनिष्ठ जीवन शैली पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समारोह में काउंसलर ब्रह्माकुमार प्रदीप भाई, ब्रह्माकुमार मदन भाई, पूर्व पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, डॉ. प्रेम कुमार, समाजसेवी संजय कुमार यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार में ब्रह्माकुमारी संस्थान की भूमिका की सराहना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी ने किया। इस अवसर पर बी.के. सुमन बहन, बी.के. पूजा बहन, बी.के. वीणा बहन,बिके रेणु बहन, बी.के. निशिका बहन, बी.के. सुहानी बहन, शिव माताजी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिकता, शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में विजय राज शर्मा सिग्देल जी के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं प्रेरणादायी जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन ईश्वरीय स्मृति एवं शांति संदेश के साथ हुआ।

Join us on: