रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!
दामाद से सास को था अवैध संबंध बेटी को उतारा मौत के घाट,अररिया जिले के रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला प्रकाश में आया है।घटना आर एस थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर वार्ड संख्या 16 की है जहां एक कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी की जघन्य तरीके से हत्या कर दी।घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे शहर में कलयुगी मां को सख्त सजा दिए जाने की मांग लोगो द्वारा की जा रही है ।स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और अग्रतर कारवाई की जा रही है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि आज सुबह RS थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमनगर वार्ड संख्या-16 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। एफएसएल टीम को भी सूचित किया गया है।
प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतका को पिछले दो दिनों से उसकी मां एवं पति द्वारा पारिवारिक विवाद में प्रताड़ित एवं मारपीट की जा रही थी। मृतिका के गले पर और हाथ पैर पे चोट के निशान हैँ ।
शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। इसमें दो लोग ( मृतिका की मा और पति )को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।




