रिपोर्ट – अमित कुमार!
के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में आग HIV वायरस लोड का ऑफिस खाक, जांच होगी प्रभावित, डेढ़ करोड़ से ज्यादा का नुकसान
पटना में PMCH के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में सोमवार को आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया है। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हादसे के वक्त यहां एग्जाम चल रही थी। आग लगते ही छात्रों को भी यहां से निकाला गया। आग से HIV वायरस लोड दफ्तर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। फ्रीजर, AC, डॉक्यूमेंट्स, महंगे केमिकल समेत डेढ़ करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।




