रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार, रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार से दो अज्ञात अपराधियों ने नकदी 6 लाख रुपये लूट ली। बताया जाता है कि दोनों अपराधी हेलमेट पहने हुए थे और हथियार के बल पर मैनेजर को धमकाकर लगभग रुपये लूट को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी सदानंद कुमार एवं जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दिए है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




