अररिया – भतीजे ने संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मार कर हत्या की, आरोप से सनसनी!

SHARE:

रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!

अररिया जिले के बांसवाड़ी पंचायत अंतर्गत बलवा गांव में रविवार शाम जमीन विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बलवा वार्ड संख्या-3 निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद परवेज (पिता स्वर्गीय अब्दुल बारीक) के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उसके ही चचेरे भतीजे साहिल पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
मृतक के भाई राहील ने बताया कि वह अपने भाई परवेज के साथ खेत में बैठा हुआ था। कुछ देर बाद परवेज बाल कटवाने के लिए अपनी रेजर मशीन लेने कमरे में चला गया। इसी दौरान कमरे में मौजूद उसके चचेरे भतीजे साहिल ने अचानक उस पर गोली चला दी। गोली सीधे परवेज के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायल परवेज को सदर अस्पताल अररिया लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अवनीश कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी साहिल के पिता और मृतक परवेज के पिता के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी पुराने विवाद के कारण सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, पुष्कर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
इधर, घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अररिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद हत्या का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
बाइट परिजन
अररिया अरुण कुमार
Mob 7004673633/9931642444/9471678126

Join us on: