NCB की बड़ी कार्रवाई, 70 नकद समेत 4 क्विंटल मादक पदार्थ (डोडा) जब्त, एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

-मोतिहारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से करीब 70 लाख रुपये भारतीय कैरेंसी , और लगभग 400 किलो मादक पदार्थ तोडा चूड़ा बरामद होने की बात सामने आ रही है। इसके साथ ही जिन दो लोगो कि गिरफ्तारी हुई है उसमें एक पप्पू शाह है और उसका एक सहयोगी है । टीम रात स्व ही दोनों को नगर थाना स्थित पूछ ताछ केंद्र में रख कर पूछ ताछ कर रही है । इस टीम में शामिल अधिकारियो ने कैमरे पर आकर कुछ भी बताने से इंकार किया है लेकिन इसका वजह अदिकारियो ने बताया है कि अभी कार्यवाई चल रही है । अलकी पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यवाई में 70 लाख रुपए और 400 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया है । पूरी कार्यवाई नगर थाना छेत्र में की गई है ।
हलाकि इन सब के बीच आपको बतादे कि
जानकारी के मुताबिक एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के मिसकोट निवासी किराना व्यवसायी पप्पू शाह अपनी दुकान की आड़ में डोडा का अवैध कारोबार चला रहा है। सूचना के आधार पर एनसीबी की टीम ने नगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में डोडा चूड़ा के साथ , 70 लाख रुपए नकद राशि और अन्य सामग्री बरामद की गई।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी काफी सुनियोजित तरीके से इस कारोबार को संचालित कर रहा था। उसके पास अपना घर और दुकान होने के बावजूद वह मादक पदार्थ को वहां नहीं रखता था, बल्कि भाड़े के मकान में स्टोर करता था। वहीं से वह सप्लाई का नेटवर्क संचालित करता था । बहरहाल एसीबी की टीम पूछ ताछ करने में जुटी है ।

Join us on: