मुजफ्फरपुर – आचार्य कुल का दो दिवसीय राज्यस्तरीय महासम्मेलन संपन्न!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

हमारा मंत्र जय जगत उद्घोष के साथ बिहार राज्य आचार्य कुल सम्मेलन सम्पन्न आचार्य कुल के बिहार प्रांत का राज्य-स्तरीय सम्मेलन 30-31 मई 2026 को आचार्य कुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ धर्मेंद्र (पूर्व कुलपति) के मार्गदर्शन में श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट सरैयागंज टावर के पास मुजफ्फरपुर बिहार के में संपन्न हुआ सम्मेलन का मुख्य विषय अहिंसक समाज रचना के लिए निर्भय, निष्पक्ष ,विचारकों के व्यास पीठ को व्यवस्थित और व्यावहारिक स्वरूप प्रदान करने हेतु (हमारा मंत्र जय जगत हमारा तंत्र ग्राम स्वराज हमारा लक्ष्य विश्व शांति) को साकार करने की दिशा में विस्तार से विमर्श हुआ इसी विषय को ध्यान में रखकर सम्मेलन में
एक स्वस्थ समाज रचना के लिए शिक्षा
स्वस्थ समाज रचना एवं स्वालंबन
स्वस्थ समाज रचना एवं पांच शक्ति सहयोग
स्वस्थ समाज रचना एवं स्त्री शक्ति
स्वस्थ समाज रचना एवं तरुण शक्ति
ग्राम सभा सहयोग अभियान ग्राम स्वराज की दृष्टि से ।ग्रामें – ग्रामें शुभ कथा विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन में आए बिहार प्रांत के 22 ज़िले से आए जिम्मेदार प्रतिनिधियों के अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त की आचार्य कुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ धर्मेंद्र (पूर्व कुलपति) अपने तन मन धन से आचार्य कुल के बौद्धिक और व्यावहारिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में जो राष्ट्र की व्यापी प्रयास हो रहे हैं, उसी क्रम में बिहार प्रांत में भी इसे ठोस स्वरूप प्रदान करने हेतु निम्नलिखित निर्णय लिए गए हैं
बिहार प्रांत में आचार्य कुल को व्यवस्थित स्वरूप देने और उसे गतिशील बनाए रखने हेतु संगठनात्मक पहलू पर गहराई से विचार विमर्श किया गया सभी प्रतिनिधियों की राय बनी की बिहार प्रांत में सर्वोदय ग्राम स्वराज की दृष्टि से संगठन को गतिशील रूप देने हेतु शिक्षा विध्वंजन ,साहित्यकार ,पत्रकार आध्यात्मिक साधक आदि को जोड़कर मजबूत स्वरूप दिए जाए इसके लिए सर्वसम्मति से डॉक्टर उषा श्रीवास्तव मुजफ्फरपुर को अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया उनसे आगरा किया गया अपनी सुविधा अनुसार बिहार राज्य स्तरीय आचार्य कुल परिवार को एक ठोस स्वरूप प्रदान करने हेतु कार्य समिति की गठन करेगी
बिहार प्रांत के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी आचार्य कुल के लक्षण और उद्देश्य को साकार करने हेतु संदर्भ व्यक्ति को आवश्यकता की रेखांकित किया गया इसके लिए झारखंड देवघर के प्रसिद्ध सर्वोदय सामाजिक कार्यकर्ता श्री कुमार रंजन और सुपौल बिहार के अहिंसक समाज रचना के दृष्टि से मानवीय शिक्षा संस्कार के प्रबोधक श्री चंद्रशेखर झा से आग्रह किया गया कि इस प्रसंग में एक रूपरेखा तैयार कर अग्रेतर करवाई हेतु पहल करेंगे
सर्वोदय ग्राम स्वराज की दृष्टि से मानव मानवपरिवार और मानव समूह अर्थात ग्राम स्तर पर प्रमाणित स्वरूप देने हेतु परिवार शिक्षण ग्राम शिक्षण के लिए ” ग्रामें ग्रामें शुभ कथा “के आयोजन को व्यवस्थित आयोजन हेतु सर्व समिति से योजना तय किए गए इसके लिए श्री चंद्रशेखर झा को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी दी गई आचार्य कुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के अलावा कई प्रतिनिधियों ने ” ग्रामें ग्रामें शुभ कथा के आयोजन में होने वाले धन की व्यवस्था करने की घोषणा की अंत में दो दिवसीय सम्मेलन को सफल बनाने में बिहार मुजफ्फरपुर के डॉक्टर उषा श्रीवास्तव डॉक्टर संगीता सागर मुजफ्फरपुर नगर के कई गणमान्य नागरिक विद्वतजन नगर निगम के लोकसेवा के अलावा श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट मुजफ्फरपुर सहराणीय सहयोग रहा ।

Join us on: