रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
नामजद दो अन्य फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र स्थित बिस्फी थाना पुलिस ने सलेमपुर में हुई राम विनोद यादव की हत्या मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि, दो अन्य फरार चल रहे नामजद आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभी भी छापेमारी कर रही है। संभावना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिस्फी थाना के सिमरी गांव के महेश यादव के पुत्र विष्णुदेव यादव उर्फ विष्णु यादव, सलेमपुर गांव के सुनील यादव के पुत्र सुभाष यादव और पतौना थाना के जफरा गांव के रामविलास यादव के पुत्र शिवशंकर यादव उर्फ शंकर यादव के रुप में हुई है। उक्त हत्या कांड के बाद बरिय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एस आई टी टीम बनाया गया था। एस आई टी टीम मे बिस्फी एसएचओ सह इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, अवर निरीक्षक सह एसएचओ पतौना अनुराग कुमार, बिस्फी के अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उदय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक टिंकू कुमार सहित पुलिस बल को तैनात किया गया था। इस बाबत डी एस पी अमीत कुमार अपने कार्यालय कक्ष मे प्रेस को संबोधित करते हुए बता कि विनोद यादव, गांव सलेमपुर, थाना बिस्फी 24 मई की रात अपनी पत्नी के साथ दरवाजे पर सोए हुए थें। इसी बिच रात के एक बजे के करिब अपराधियों ने उन्हें गोली मार दिया। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। घटना मे संलिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम गठित कर छापेमारी तेज कर दिया गया। पुलिस द्वारा तीन नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत मे भेजा जा रहा है। साथ ही दो फरार आरोपी के धर पकड़ को लेकर छापेमारी जारी है। फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



