बिहार ग्रामीण बैंक का KCC NPA खातों के लिए विशेष OTS अभियान, भारी छूट के साथ आसान समझौता!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!

बिहार ग्रामीण बैंक का किसान हित में बड़ा कदम: KCC NPA खातों के लिए विशेष OTS अभियान शुरू, भारी छूट के साथ आसान समझौता

आरा। बिहार ग्रामीण बैंक ने किसान हित में एक बड़ी पहल करते हुए KCC NPA खाताधारकों के लिए विशेष वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना शुरू की है। क्षेत्रीय कार्यालय आरा द्वारा “KCC NPA विशेष समझौता अभियान” मिशन मोड में चलाया जा रहा है, जिसके तहत किसानों को बकाया कृषि ऋण पर विशेष राहत और भारी छूट दी जा रही है।

गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान
क्षेत्रीय कार्यालय आरा के निर्देश पर सभी शाखाओं को गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने को कहा गया है। बैंक कर्मी घर-घर भ्रमण, पंचायत, चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को नई OTS योजना की जानकारी देंगे। पात्र खाताधारकों को समझौता प्रस्ताव से जोड़कर उनके NPA खातों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

किसानों को मिलेंगे ये 8 बड़े फायदे
बैंक द्वारा दी जा रही इस विशेष योजना से किसानों को कई लाभ मिलेंगे:

  • कृषि ऋण खाते पर विशेष छूट का लाभ मिलेगा
  • आसान समझौता के तहत कम बोझ में ऋण का समाधान होगा
  • PDR, कानूनी कार्रवाई और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी
  • भविष्य में पुनः कृषि ऋण प्राप्त करने में सुविधा होगी
  • KCC और अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने का अवसर मिलेगा
  • CIBIL Score में सुधार की संभावना, जिससे आगे लोन लेना आसान होगा
  • परिवार और खेती को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी
  • मानसिक तनाव से राहत और सम्मानजनक समाधान मिलेगा

“आज समाधान करें, कल को सुरक्षित बनाएं”
क्षेत्रीय अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बैंक किसानों के हित के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। यह योजना किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने सभी पात्र किसान भाइयों से अपील की है कि वे शीघ्र अपनी संबंधित शाखा से संपर्क कर इस विशेष योजना का लाभ उठाएं और अपने ऋण खातों का समाधान करें।

बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि इस अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है ताकि अधिकतम किसानों तक राहत योजना का लाभ पहुंच सके और खातों का त्वरित समाधान हो। किसान भविष्य की बैंकिंग सुविधाओं के लिए खुद को पुनः पात्र बना सकेंगे।

Join us on: