पटना के गाँधी घाट पर बड़ा हादसा, 4 युवक की मौत , 3 शव बरामद,एक की तलाश जारी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना के गांधी घाट पर एक बड़ा हादसा हुआ है.गंगा नदी में आस्‍था की डुबकी लगाने आए पांच युवक गहरे पानी में डूब गए. डूबते हुए युवकों को बचाने की कोशिश में चंदन कुमार नाम के एक अन्य व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन वह भी पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया. रेस्क्यू टीम ने अब तक तीन लोगों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है और अन्‍य की तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चंदन कुमार, समर कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है. अन्य अब भी लापता, जिसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Join us on: