नवादा / सोनू सिंह ।
नवादा। बिहार के नवादा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पुराने आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें चाकू मारकर दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह घटना नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद अहमद और मोहम्मद काशिफ के रूप में हुई है। वहीं, मोहम्मद आतिफ, मोहम्मद आमिर और एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
नरहट थाना के SHO गौतम कुमार ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। साथ ही, दोनों तरफ से कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है।




