रिपोर्ट- अमित कुमार!
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव दिल्ली रवाना हो गए हैं। 27 मई को तेजस्वी यादव के बेटे ईराज का पहला जन्मदिन है। लालू प्रसाद के पोते का जन्मदिन समारोह उनकी बेटी रागिनी देवी के गाजियाबाद स्थित आवास पर मनाया जा रहा है। दोनों उसी में शामिल होने जा रहे हैं।
बिहार सरकार का खजाना खाली है। मैंने पहले ही बोला था कि महिलाओं से चुनाव के समय जो वादा किया था, वह पूरा नहीं कर रहे हैं। बिहार की सरकार यहां के लोगों को धोखा दे रही है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘हरे गमछे से वाले को गिरफ्तार करने’ के बयान पर तेजस्वी ने कहा कि इस तरीके का बयान देना उनकी सोच पर हंसी आती है। ये लोग देश और बिहार के लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। इनके बयान से स्पष्ट हो गया है कि इनके मन में कितनी नफरत है, जो चलने वाली नहीं है।
बाइट: तेजस्वी यादव,



