बढ़ता तापमान दुनियाँ के लिये बड़ा संकट, हमें पर्यावरण संरक्षण पर देना होगा ध्यान – विजय कुमार चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने जलवायु परिवर्तन और बढ़ती गर्मी को लेकर ।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी में चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज पटना का तापमान ही 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। यह केवल बिहार या हिंदुस्तान की समस्या नहीं है, बल्कि पूरा विश्व जलवायु संकट से जूझ रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस संवेदनशील मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई थी और लगातार पर्यावरण संरक्षण को लेकर पहल की जाती रही है। उन्होंने कहा कि अगर पृथ्वी का तापमान एक डिग्री भी और बढ़ गया, तो आने वाले समय में धरती पर रहना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

विजय चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी लोगों से अपील की गई है कि वाहन का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करें। जितना कम कार्बन उत्सर्जन होगा, उतना ही यह मानव जीवन और पृथ्वी के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने इसे पर्यावरण बचाने की दिशा में एक बड़ी और जरूरी पहल बताया।

उन्होंने जानकारी दी कि ग्रीन इनिशिएटिव और जलवायु संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कुछ सेवाओं के रजिस्ट्रेशन पर 1 प्रतिशत टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस राशि का उपयोग पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन बनाए रखने के कार्यों में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लगातार जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर और सक्रिय रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सके।

Byte : उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी

Join us on: