रिपोर्ट – अमित कुमार!
सम्राट चौधरी के ‘हरा गमछा देख एनकाउंटर’ वाले बयान से बिहार की सियासत गरमा गई है। राजद प्रवक्ता बंटू सिंह ने पलटवार करते हुए कहा – “पता नहीं बिहार में क्या हो रहा है। जब लालू जी की सरकार थी तो जंगल राज दिखाते थे। आज बिहार में अपराधी पुलिस को सर्च कर रहा है।”
“देखिए बिहार है, सम्राट चौधरी का राज है। मुख्यमंत्री हैं बिहार के, समझ गए ना? दिनदहाड़े होटल में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म हो रहा है, शराब की मंडली चल रही है, लेकिन गोदी मीडिया नहीं दिखाती। लोकतंत्र है लोकतंत्र।
तो सम्राट चौधरी गमछा हार और पीला करते रहते हैं। अरे अपराधी को पकड़िए। सम्राट चौधरी को चेतावनी – आप शुरुआत से कैसे हैं ये पूरा दुनिया जानती है, तभी तो यह स्थिति बिहार में है।
हमारे नेता जी कहते हैं कि गैंगरेप वाले को पकड़ो, अपराधी को पकड़ो। सम्राट चौधरी कहते हैं 48 घंटा में माला पहनो। अपराधियों को पकड़िए, हरा गमछा-पीला गमछा के पीछे मत पड़िए सम्राट चौधरी जी।”
सम्राट चौधरी ने कल बयान दिया था कि “हर गमछा देख अपराधी का करें एनकाउंटर”। इसी बयान के बाद राजद ने हमला बोला है। बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार बयानबाजी तेज है।



