आरा/आशुतोष पाण्डेय!
23 मई 2026 की दोपहर करीब 1:45 बजे NH-922 स्थित छोटी पुलिया के पास बाइक से घर लौट रहे चंदन कुमार नामक युवक के साथ लूटपाट की बड़ी वारदात सामने आई है। पीड़ित शौच के लिए सड़क किनारे रुका था, तभी तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे और पिस्टल दिखाकर उसे पुल के नीचे घसीट ले गए।
आरोपियों ने पहले युवक से मारपीट की और फिर मोबाइल जब्त कर जबरन ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से 28,000 रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद तीनों अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। उक्त बातें रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सदर एसडीपीओ राजकुमार शाह ने दी, उन्होंने कहां की
घटना की जानकारी मिलते ही गजराजगंज ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस मोबाइल नंबर तथा ट्रांजैक्शन विवरण के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही लूटपाट करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। पीड़ित का बयान दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




