रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले से लगने बाली इंडो नेपाल बोर्डर सुरक्षा को लेकर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” के 75 वें संस्करण का आयोजन 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा किया गया। यह साइकिल रैली राजेंद्र कुमार, कमांडेंट के कुशल निर्देशन एवं हरेंद्र सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित की गई।
साइकिल रैली का शुभारंभ वाहिनी मुख्यालय, जयनगर से किया गया, जो जयनगर मार्केट, वाटरवेज मार्ग, मिश्रीलाल चौक एवं पावर हाउस से होते हुए पुनः वाहिनी मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में वाहिनी के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत नियमित साइकिलिंग एवं शारीरिक व्यायाम के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देती है।
कार्यक्रम में हरि नारायण जाट, उप कमांडेंट एवं विमल गुप्ता, उप कमांडेंट सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त 48 वीं वाहिनी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत आने वाली समस्त सीमा चौकियों पर भी “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों एवं स्थानीय लोगों को फिटनेस एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों एवं आमजन में शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा नियमित व्यायाम एवं साइकिलिंग के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।



