रिपोर्ट – सुमित कुमार!
-मुंगेर : अवैध हथियार की तस्करी के खिलाफ मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की पुलिस बड़ी कार्यवाही की है जंहा पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर मुफसिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में छापेमारी कर तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मैगजीन सहित एक देशी पिस्टल ,एक मैगजीन, 120 जिन्दा कारतूस ,नगद चार लाख 50 हजार , छह मोबाईल, एक बाइक एवं एक फॉर व्हीलर की बरामदगी की है।
वही इस मामले को लेकर मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की गुप्त सूचना मिली की वाकरपुर निवासी मो इम्तियाज उर्फ़ अब्बू के पुत्र मो साहिल अवैध हथियार का खरीद -बिक्री के साथ तस्करी का काम कर रहा है इसी सूचना के आधार सदर एसडपीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में तक टीम गठित की गयी जंहा मुफसिल थानध्यक्ष विपिन कुमार सिंह , मुंगेर एसटीएफ और जिला आसूचना इकाई की टीम को शामिल कर वाकरपुर निवासी मो इम्तियाज के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की गयी। जंहा छापेमारी के दौरान पुलिस मो साहिल ,मिर्जापुर बरदह निवासी मो आजाद, और नयारामनगर थाना क्षेत्र के मिल्कीचक निवासी गोपाल दास को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने घर को सर्च किया तो विभिन्न जगहों में छुपाये गए हथियार ,कारतूस और नगद रूपये की बरामदगी की गयी। एसपी ने बताया की गिरफ्तार मुख्य सरगना मो साहिल मल्लिक है। मल्लिक आस -पास इलाको में जो लोग अवैध हथियार बनाते थे उससे उनका सम्पर्क रखता था और तैयार हथियार को मल्लिक खरीदता था और अपने घर में रखकर ग्राहक बनाने के बाद हथियार को सप्लाई करता था।उन्होंने बताया की अन्य दो अभियुक्त मो आजाद और गोपाल दास ग्राहक को ढूंढ कर लाना था और उसे हथियार और कारतूस का सप्लाई करना था । एसपी ने बताया की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कारतूस की इतनी भारी मात्रा में कारतूस कंहा से लायी गयी और इसमें कौन -कौन से लोग शामिल है। इस मामले जो तथ्य आगे आएगा उस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जायेगी। एसपी ने बताया की मो साहिल मल्लिक का पिता मो इम्तियाज अवैध हथियार के मामले में पश्चिम बंगाल के अलीपुर में तीन सालो से जेल में बंद है. गिरफ्तार तीनों का आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है ,गोपालदास झारखंड में लूट कांड में पूर्ब में जेल जा चूका है। एसपी ने बताया की मो साहिल मल्लिक के घर बरामद रूपये,सम्पति बैंक ट्रांजेक्शन आदि की जाँच की जाएगी इसके तहत बीएनएस की धारा 107 के तहत अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति की जाँच कराई जाएगी
बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर




