रिपोर्ट :- संतोष चौहान
सुपौल :- समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा जनता जनार्दन से कुल 20 आवेदन लिए गए। जिला जनता दरबार में उक्त आवेदनों से संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। उक्त अवसर पर सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, गयानंद यादव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुपौल, अनित कुमार, एन ई पी डी०आर०डी०ए० सुपौल, विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी के अलावे अपनी समस्या के समाधान के लिए जिले के जनता जनार्दन उपस्थित थे।




