गुल्ली-डंडा खेलने वालों से बेहतर हैं निशांत कुमार- जीतन राम मांझी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

गुल्ली-डंडा खेलने वालों से बेहतर हैं निशांत कुमार” – मंत्रिमंडल विस्तार पर जीतन राम मांझी का विपक्ष को करारा जवाब

बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम रहा। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नए मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। इस नए फेरबदल और खासकर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने पर सियासत गरमा गई है। जहाँ एक तरफ राजद इसे ‘चोर दरवाजे’ की एंट्री बता रही है, वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए सरकार का बचाव करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नए मंत्रिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बना यह नया मंत्रिमंडल पूरी तरह संतुलित है। इसमें युवा जोश और अनुभव का सही तालमेल बिठाया गया है। मांझी ने कहा, “यह मंत्रिमंडल बिहार को आगे ले जाने का जो सम्राट चौधरी का सपना है, उसे नीतीश कुमार के कुशल निर्देशन में पूरा करेगा। इसमें समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है।”

जब मांझी से निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने और विपक्ष के आरोपों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बड़े ही बेबाक अंदाज में जवाब दिया। मांझी ने कहा कि क्या निशांत कुमार इंसान नहीं हैं? क्या वो बिहार के नागरिक नहीं हैं?
​तेजस्वी और तेजप्रताप यादव पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए मांझी ने कहा:
​”इधर-उधर गुल्ली-डंडा खेलने वालों को जब लोग मंत्री बना देते थे, तो उनसे तो निशांत कुमार कहीं बेहतर और संतुलित व्यक्ति हैं। वह पढ़े-लिखे हैं और हम समझते हैं कि वह बिहार के लिए अच्छा काम करेंगे।”

राजद द्वारा यह कहे जाने पर कि ‘निशांत दो दिन की यात्रा में थक गए इसलिए उन्हें पिछले दरवाजे से मंत्री बनाया गया’, मांझी ने दो टूक कहा कि विपक्ष का काम केवल बोलना है और हम उनके हर बयान पर रिएक्शन देना जरूरी नहीं समझते।

Join us on: