रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 07 मई 2026 को समवाय पिपरौन अंतर्गत सीमा चौकी महादेवपट्टी में 15 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन श्री गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट महोदय के दिशानिर्देशन एवं श्री हरि नारायण जाट, उप कमांडेंट के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्री हरि नारायण जाट, उप कमांडेंट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर रमा फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री देवेश पांडे जी, समवाय पिपरौन के समवाय प्रभारी इंस्पेक्टर जी.डी. ऋषिकेश एवं सहायक उप निरीक्षक (संचार) महेंद्र सिंह तोमर मंच संचालक के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के युवा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में Vibrant Village करुणा, ख़ौना, हरलाखी, नहरनिया, पिपरौन, उमगांव, कमतौल, गंगौर, गोपालपुर एवं फुलहर के कुल 30 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप कमांडेंट श्री हरि नारायण जाट ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी कौशल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर स्वरोजगार एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी का संदेश साझा करते हुए बताया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना सशस्त्र सीमा बल की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रमा फाउंडेशन के डायरेक्टर देवेश पांडे द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं भविष्य में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।




