शेखपुरा- पति ने पत्नी को मारी गोली, भीड़ ने पति को पीट-पीटकर -उतारा मौत के घाट!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर कुमार!

पुलिस हर बिंदुओं पर जांच में जुटी है

शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के कैथमा मोड़ के पास एक ऑटो पर गोलीबारी की घटना में एक महिला को गोली लग गया। गोली बारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इक्कठा हुए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा युवक की मौत हो गए। जबकि गोली लगने से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया है। घटना के बाद स्थानीय थाना एफएलसी की टीम मौके पर पहुंच पूरे मामले की पड़ताल में जुट गया है। मृतक युवक की पहचान नवादा जिले के सुल्तानपुर गांव निवासी दीपक ठाकुर के रूप में किया गया। जबकि घायल उसकी पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में किया गया है। घटना के बाद एसपी बलिराम कुमार चौधरी घटना स्थल और अस्पताल पहुंचकर घटना के कारणों की जानकारी लिया।पत्रकारों से बातचीत में एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने कहा कि घरेलू विवाद को लेकर पति पत्नी में विवाद चल रहा था। इसी में पति ने पत्नी पर गोलीबारी कर दिया। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल और पटना में इलाज रत है। एसपी ने बताया कि आरोपी द्वारा ग्रामीणों की भीड़ पर भी गोलीबारी किया जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और युवक की पिटाई कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच करने की बात कही है।

Join us on: