बाढ़ – पूर्व के विवाद में भाई ने भाई को मारा चाकू!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में पूर्व विवाद को लेकर सोए अवस्था में बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू मार कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बड़े भाई रविंद्र राय ने छोटे भाई मनीष कुमार को चाकू मार कर घायल कर दिया। वही परिजन द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। चाकू से पेट पर बार किया गया। ग्रामीण बताते हैं कि कल से ही दोनों भाई के बीच झगड़ा हो रहा था और आज सुबह बड़े भाई के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दे कि इन दिनों बाढ में अपराधिक घटना ज्यादा बढ़ गई है। कल भी राणा बिरहा गांव में चाकू बाजी की घटना हुई थी और आज फिर सिकंदरा गांव में चाकू बाजी हुई।
बाइट अमरनाथ सिंह पुलिस अधिकारी
बाइट मनीष कुमार घायल

Join us on: