रिपोर्ट – अमित कुमार!
राजधानी पटना से सामने आए 10 वर्षीय मासूम छात्रा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था, लेकिन अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
दरअसल, यह मामला 22 अप्रैल का है, जब रोशनी कुमारी दूध देने के लिए अपने घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। बाईपास थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीमों को मौके पर बुलाया। करीब 72 घंटे तक चली हाई-टेक जांच के दौरान हर छोटे-बड़े पहलू को बारीकी से खंगाला गया।
जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपी घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर ही छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्टिकर बेचने वाले रंजीत कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने मासूम को स्टिकर का लालच देकर अपने कमरे में बुलाया और फिर लोढ़ी से उसकी निर्मम हत्या कर दी। दरअसल रंजीत ने गलत इरादे से बच्ची से डेढ़ महीने पहले ही दोस्ती कर ली थी और बराबर बच्चों के किताबों और कॉपी में लगाने वाले स्टीकर देकर या फिर उसका प्रलोभन देकर रंजीत मृतक बच्ची से दोस्ती कर चुका था और घटना के दिन स्टिकर का लालच देकर रंजीत ने बच्ची को गलत नीयत से अपने कमरे में बुलाया था, बच्ची को कमरे में ले जाने के बाद रंजीत ने महेश 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जब बच्ची ने इसका विरोध चिल्लाकर किया तो मौके पर मौजूद रंजीत ने अपने कमरे में रखे लोढ़ी से बच्ची के शरीर और चेहरे पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया, पटना एसएसपी बताते हैं की शॉव को ठिकाने लगाने के लिए रंजीत ने अपने ही कंबल में बच्ची के शव को लपेटकर अपने कमरे में रखा और देर रात बच्ची के शव को अपने घर के नजदीक मौजूद एक तालाब में फेंकने जाने के दौरान इलाके में पुलिस गश्ती को देखकर आरोपी रणजीत ने मृतक बच्ची का शव जो कंबल में लपेटा हुआ था उसे अपने घर के बगल वाले गली में ही छोड़कर भाग निकला. हालांकि पुलिस ने महज 72 घंटे के वैज्ञानिक और अन्य तरीकों से किए गए अनुसंधान के बाद आरोपी रंजीत को सभी साक्ष्य के साथ गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया लोढ़ी और दूध का बर्तन भी बरामद कर लिया है।
इस पूरे मामले की पुष्टि कार्तिकेय शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है ।
बाईट -एसएसपी पटना, कार्तिकेय के शर्मा.



