रिपोर्ट अनमोल कुमार
रांची। झारखंड राज्य में आगामी 29–30 अप्रैल 2026 को वाई बी एन यूनिवर्सिटी, रांची में आयोजित होने वाले आचार्य विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्य कुल अधिवेशन की तैयारियों के क्रम में एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विशेष रूप से अधिवेशन की स्मारिका के संपादन एवं प्रकाशन की दिशा में आवश्यक निर्णय लेने हेतु बुलाई गई थी।
वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता आचार्य कुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय आचार्य (प्रो.) डॉ. धर्मेंद्र ने की, जबकि संचालन झारखंड प्रदेश आचार्यकुल मंत्री डॉ. ओम प्रकाश द्वारा किया गया।
बैठक में स्मारिका के नाम, संपादक मंडल के गठन तथा विभिन्न जिम्मेदारियों जैसे—संरक्षकगण, मार्गदर्शक, संपादक, उप संपादक, संकलनकर्ता, डिजाइन, प्रकाशन एवं परामर्शदात्री मंडल पर विस्तृत चर्चा हुई। विचार-विमर्श के दौरान स्मारिका के लिए कई नाम प्रस्तावित किए गए, जिनमें आचार्यकुल संदेश, संस्कार ज्योति, संस्कार सर्वोदय, ग्राम स्वराज्य: दशा एवं दिशा, अक्षर आदित्य एवं संस्कार आदित्य प्रमुख रहे। अंततः सर्वसम्मति से आचार्यकुल संदेश नाम को स्वीकृति प्रदान की गई।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में आचार्य (प्रो.) डॉ. धर्मेंद्र ने कहा कि आचार्यकुल संदेश स्मारिका केवल एक प्रकाशन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनेगी और स्वस्थ समाज रचना: दशा एवं दिशाविषय को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बैठक में देशभर के कई विद्वानों एवं शिक्षाविदों की सक्रिय सहभागिता रही, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. जंग बहादुर, डॉ. वासुदेव, डॉ. जय प्रकाश पांडे, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. कविता सिन्हा, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. प्रतिभा प्रसाद, डॉ. कुमुद, डॉ. कमला प्रभा, डॉ. संध्या, डॉ. गीता, डॉ. मधुबाला, डॉ. अरविंद कुमार लाल, डॉ. सुनीता अग्रवाल, डॉ. शारदा, डॉ. निशीकांत पाठक, डॉ. हरीश, डॉ. सोनम झा, डॉ. सुप्रिया, डॉ. रूपसी, अमन प्रभात, तनवीर चौधरी, डॉ. सरोज, डॉ. रामजी यादव, डॉ. अनमोल कुमार एवं डॉ. मौसम तिवारी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का समापन आगामी अधिवेशन को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।




