संवाददाता :- विकास कुमार
खबर सहरसा से है, जहां पस्तपार थाना क्षेत्र के पस्तपार लहौना बहियार स्थित एक मकई के खेत में दो दिन से लापता एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। मृतका की पहचान पस्तपार वार्ड संख्या 12 निवासी लडू कामती की पत्नी 30 वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक मजदूर खेत में खाद डालने के लिए गया था, तभी उसकी नजर खेत में पड़े महिला के शव पर पड़ी। इसके बाद उसने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही पस्तपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के लिए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार भी एसएफएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले का खुलासा किया जाएगा।
BYTE :- परिजन
BYTE :- आलोक कुमार, सदर एसडीपीओ




