कृषि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से छात्र की मौत, आक्रोशित छात्रों ने किया हंगामा!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

खबर सहरसा से है जहाँ मण्डन भारती कृषि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद कॉलेज के छात्र – छात्राओं ने कॉलेज में अनिश्चित कालीन तालाबंदी कर दी है. नाराज छात्र – छात्राएं कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए हैं और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. दरअशल सिवान के रहने टोटो रिक्सा से कॉलेज जाने के दौरान मत्स्यगंधा के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसके बाद उसे पटना के एम्स में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. छात्र छात्राओं का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र के इलाज के लिए किसी तरह की सुविधा नही दी गई, अगर कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र के इलाज में सजगता दिखाई जाती तो छात्र रोहित की जान बच सकती थी. छात्र छात्राओ का यह भी आरोप है कि इतने बड़े कॉलेज में इमरजेंसी के लिए एक एम्बुलेंस की भी व्यवस्था नही की गई जिससे किसी तरह की अनहोनी होने पर किसी को अस्पताल तक पहुंचाया जाए. धरने पर बैठे छात्र – छात्राओं की मांग है कि मृतक छात्र के परिजनों को कॉलेज प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा दी जाए. जब तक उनकी मांगे पूरी नही होगी उनका धरना प्रदर्शन और कॉलेज में तालाबंदी जारी रहेगा.

BYTE :- कृषि कॉलेज छात्रा अदिति
BYTE :- कृषि कॉलेज छात्र वकार अहमद

Join us on: