रिपोर्ट – संतोष चौहान
भारत निर्वाचन आयोग के निदेश पर EVM/VVPAT वेयर हाउस सुपौल का राजनीतिक दल के प्रतिनिधि की उपस्थिति में डीएम ने निरीक्षण किया
सुपौल :- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में EVM/VVPAT वेयर हाउस सुपौल का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा प्रत्येक माह वाह्य निरीक्षण तथा प्रत्येक तीन माह पर EVM/VVPAT वेयर हाउस को खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाना है।
उक्त के आलोक में आज दिनांक 16.04.2026 के 11:00 बजे पूर्वा० में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा माह अप्रैल 2026 का EVM/VVPAT वेयर हाउस सुपौल का वाह्य निरीक्षण किया गया। वाह्य निरीक्षण के दौरान सुपौल जिलान्तर्गत सभी राष्ट्रीय / राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष / सचिव के साथ-साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी, सुपौल एवं प्रभारी पदाधिकारी, ई०वी०एम० वेयर हाउस-सह-अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुपौल भी उपस्थित थे।




