मुजफ्फरपुर- चौर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपु

तुर्की थाना क्षेत्र के खड़ौना तरशान चौर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 25 वर्षीय युवक का शव पीपल के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान उदय कुमार (25 वर्ष), पिता शिव चंद्र राय के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक दो भाई और दो बहनों में शामिल था। बताया जा रहा है कि उदय कुमार कुछ दिन पहले ही पुणे से अपने घर लौटा था, जहां वह काम करता था।
घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हर पहलू से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Join us on: