सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर गायघाट भाजपा ने ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी कर मनाया जश्न!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

बिहार में आज से सम्राट युग की शुरुआत हो चुकी है, यूं कहे तो एक नए अध्याय के साथ भाजपा के कोटे से पहली बार बिहार में मुख्यमंत्री बना है, इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न का माहोल है, भाजपा कार्यकर्ता मिठाई, आतिशबाजी और रंग गुलाल लगाकर जश्न मनाते दिखे. इसी करी में मुज़फ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में गायघाट प्रखंड के तीनो मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता ने ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी कर जश्न मनाया. दरअसल प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिष्ठान खिलाकर बधाई दिया.

उपस्थित कार्यकर्ता जुलूस निकालकर बीस सूत्री कार्यालय से प्रखंड मुख्यालय के सामने आतिशबाजी कर जश्न मनाया. उपस्थित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने कहा की आज सम्राट चौधरी जी का मुख्यमंत्री बनना हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और अटूट आशा का परिणाम है हमें पूर्ण विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम गढ़ेगा और ‘सबका साथ, सबका विकास’ का संकल्प और मजबूत होगा.

Visual….

Join us on: