रिपोर्ट- सुमित कुमार!
सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा होते ही उनके गृह क्षेत्र तारापुर प्रखंड के लखनपुर गांव स्थित पैतृक आवास पर जश्न का माहौल बन गया। उनके पैतृक घर पर महिला-पुरुषों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियाँ मनाईं, लड्डू बाँटे गए और जमकर पटाखे फोड़े गए।
घोषणा के बाद पूरे गांव में उत्सव का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी। माहौल ऐसा था मानो होली और दीपावली एक साथ मनाई जा रही हो। घर-घर मिठाइयाँ बाँटी जा रही थीं और बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
इस दौरान परिजनों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
सम्राट चौधरी की भाभी अमृता चौधरी ने कहा, हमें बहुत खुशी है, पूरा परिवार बेहद खुश है। यहाँ मिठाई बाँटी जा रही है, गुलाल उड़ाया जा रहा है और जश्न मनाया जा रहा है। पूरे लखनपुर, तारापुर और बिहार में उत्सव का माहौल है। हम चाहते हैं कि सम्राट जी पूरे बिहार का विकास करें और लोगों का विश्वास जीतें।
वहीं चचेरे बड़े भाई देवनंदन चौधरी ने कहा, “इससे बड़ी खुशी हमारे लिए कुछ नहीं हो सकती। यह हमारा वर्षों पुराना सपना था कि हमारे घर से कोई मुख्यमंत्री बने। पहले हम लोग शांत थे, लेकिन अब जश्न का माहौल है। ऐसा लग रहा है जैसे होली और दिवाली एक साथ मनाई जा रही हो।”
भतीजी अंजनी कुमारी ने कहा, “यह हमारे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। घोषणा स्पष्ट होने के बाद ही जश्न शुरू हुआ। अब पूरे गांव में खुशी का माहौल है और मिठाइयाँ बाँटी जा रही हैं। हमें विश्वास है कि वे आगे भी विकास कार्य करेंगे।
ग्रामीण मुकेश कुमार मंडल ने कहा, “सम्राट भैया बिहार में नया इतिहास रचने जा रहे हैं। यह उनके पूर्वजों की तपस्या का फल है। पूरा तारापुर क्षेत्र खुश है और लोग अबीर-गुलाल खेलकर जश्न मना रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वे सभी लोगों की समस्याएँ सुनेंगे और बिहार का नाम रोशन करेंगे।घोषणा के साथ ही लखनपुर सहित पूरे तारापुर क्षेत्र में देर शाम तक जश्न का दौर चलता रहा और लोगों में भारी उत्साह देखा गया।
बाइट : अमृता चौधरी सम्राट चौधरी की भाभी
बाइट : अंजनी कुमारी भतीजी
बाइट : देवनंदन चौधरी बड़ा भाई चचेरा
बाइट मुकेश कुमार मंडल ग्रामीण



