बांका – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 981 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

शंखनाद के लिए रजौन(बांका) से अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट —

गुप्त सूचना पर गोपालपुर मोड़ पर घेराबंदी, पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद

बांका जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही सहायक थाना नवादा बाजार की पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 981.26 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक पिकअप वाहन के जरिए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही नवादा बाजार पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और गोपालपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 74 कार्टून LB London Beverage (639.76 लीटर) और 38 कार्टून PB Pablo (342 लीटर) बरामद किए गए। इस तरह कुल 981.26 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
पुलिस ने मौके से पिकअप चालक विनोद कुमार शाह पिता- परमानंद साह, निवासी उपरमा) और उसके साथ मौजूद सुमन कुमार पिता- चिंतामन यादव, निवासी रजौन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पिकअप वाहन, बरामद शराब और सुमन कुमार का मोबाइल फोन जब्त कर विधिवत जप्ती सूची तैयार की गई।इस छापेमारी अभियान में नवादा सहायक थाना के थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही, जिसमें पु.अ.नि. शंकर कुमार शर्मा, पीसीटी कमलेश यादव, चौकीदार अवधेश पासवान एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बौसी इंद्रजीत बैठा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Join us on: