फतुहा- सरकारी विधालय में खुलने वाला था निजी पुस्तकालय, प्रभारी ने लगा दिया रोक!

SHARE:

रिपोर्ट: अंकित त्रिपाठी!

(फतुहा) : इस वक्त फतुहा के जैतिया पंचायत के अंडारी गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक सरकारी विधालय में गाँव के कुछ लोगों द्वारा सरकारी भवन में निजी पुस्तकालय खोला जा रहा था। वही इस निजी पुस्तकालय का शिलान्यास भी विगत कुछ दिनों पूर्व रिटायर्ड आईएएस और पूर्व राज्यसभा सांसद आरoसीoपी सिंह एवं कई ऊंचे पदों पर कार्यरत अधिकारियों द्वारा द्वारा किया गया था बिना यह जाने कि इस भवन को सरकारी विधालय के लिए आवंटित किया गया है तो किस आधार पर इसमें लाईब्रेरी वह भी निजी खोला जा रहा था। शिलान्यास होने के तुरंत बाद ही विधालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक ने लेटर के माध्यम से रोक लगा दिया है। फिलहाल इसपर रोक लगा दिया गया है और वरीय अधिकारियों के आदेश आने तक मामला लंबित है।

Join us on: