:- रवि शंकर अमित!
समाहरणालय, बेगूसराय
(जिला जन-संपर्क कार्यालय)
दिनांक 28 मार्च, 2026
बिहार गृह रक्षा वाहिनी, बेगूसराय में गृहक्षकों के स्वच्छ पुनः नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। इस क्रम में पात्र अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं चिकित्सीय जाँच परीक्षा की तिथियाँ निर्धारित कर दी गई हैं।
शारीरिक दक्षता एवं चिकित्सीय जाँच परीक्षा का आयोजन दिनांक 04 अप्रैल, 2026 से 06 मई, 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि के दौरान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सभी पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिनांक 29 मार्च, 2026 से विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को विभागीय वेबसाइट https://onlinebhg.bihar.gov.in का उपयोग करना होगा।
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे समय पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।



