रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। हिन्द मजदूर सभा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके जीवन गाथा पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
बिहार सरकार के पूर्व श्रम मंत्री,हिन्द मजदूर सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रख्यात श्रमिक नेता वीर बसावन सिंह जी का जन्म 23 मार्च 1909 को बिहार के वैशाली जिले के जमालपुर में हुआ था। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, श्रमिक नेता और बिहार के पूर्व श्रममंत्री थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और श्रमिकों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी ।
वीर बसावन सिंह जी ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद श्रमिक आंदोलन में शामिल हुए और जल्द ही बिहार के श्रमिक नेताओं में से एक बन गए। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों के लिए कई आंदोलन किए और उनकी आवाज को बुलंद किया।
वीर बसावन सिंह जी ने 18 वर्षों तक जेल में बिताए, जिसमें उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने लाहौर षड्यंत्र मामले में सह-आसमी थे और बाद में उन्होंने अफगानिस्तान में हथियार और गोला-बारूद इकट्ठा करने के लिए गए ।
वीर बसावन सिंह जी का निधन 7 अप्रैल 2021 को हुआ था। उनकी जयंती 23 मार्च को गया और उनके जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इनकी धर्मपत्नी, कमला सिन्हा गुजराल सरकार में केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री और राज्यसभा के सदस्य रही।



